अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ के महत्वपूर्ण शहर मूसेल को आईएस के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के लिए जो सैन्य अभियान कल शुरू किया गया था वह आज भी जारी है और अब तक इराक़ी सेना को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सेना और स्यंवसेवी बलों ने 50 तेल के कुएं और दसियों गावों आईएस के चंगुल से छीन लिए हैं और आतंकवादियो को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।
अगरचे आज का सैन्य आप्रेशन कल की तरह घमासान नहीं लेकिन सेना धीरे धीरे शहर की ओर बढ़ रही है जबकि उत्तरी क्षेत्र अल-क़यारह में सेना और आतंकवादियों में घमासान की जंग जारी है।
आईएस को हारता देख सऊदी और तुर्की में बेचैनी पाई जा रही है और तुर्की आईएस पर हमले के बहाने आतंकवादियों को फरार कराना चाहता है लेकिन इराक़ी सरकार ने मामले को भांपते हुए तुर्की को इस सैन्य अभियान में शरीक होने की इजाज़त नहीं दे है।
18 अक्टूबर 2016 - 18:04
समाचार कोड: 786348
इराक़ के महत्वपूर्ण शहर मूसेल को आईएस के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के लिए जो सैन्य अभियान कल शुरू किया गया था वह आज भी जारी है और अब तक इराक़ी सेना को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।